यस बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई का एक्शन
मुंबई। यस बैंक-डीएचएफएल फ्रॉड मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने पुणे स्थित एबीआईएल समूह के अध्यक्ष अविनाश भोसले को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई को संदेह है कि अवैध धन महाराष्ट्र में स्थित कई रियल एस्टेट कंपनियों के माध्यम से भेजा गया था। एबीआईएल समूह भी मना लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल है।
बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने 30 अप्रैल को कई बिल्डरों के परिसरों की तलाशी ली थी। इस ऑपरेशन के दौरान एबीआईएल और भोसले के परिसरों की भी तलाशी ली गई। इससे पहले सीबीआई ने यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर और कपिल वधावन पर भी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इसी मामले में रेडियस डेवलपर्स के संजय छाबड़िया को भी गिरफ्तार किया था।
