ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश 50 साल पीछे चला गयाः कांग्रेस

Share

केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी, कारोबारी दोस्त मालामाल

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार के 8 साल के शासनकाल में देश 50 साल पीछे चला गया है। केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र और संविधान को ताक पर रखकर अपने कारोबारी मित्रों की मदद की है। भाजपा सरकार का प्रदर्शन सभी मोर्चों पर जीरो रहा है। महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है। पिछले 45 साल में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में लगातार गिरावट आ रही है। देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पिछले आठ साल के मोदी शासन में देश की आम जनता का हाल बेहाल है, लेकिन पीएम मोदी के कारोबारी दोस्त मालामाल बन रहे हैं। इस सरकार की नींव ही झूठ पर टिकी है। साल 2014 में मोदी ने स्मार्ट सिटी, 2 करोड़ रोजगार समेत अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन सरकार अब तक इनमें से किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पाई है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि महंगाई को काबू करने का वादा किया गया था, लेकिन महंगाई दोगुनी हो गई है। रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये रुपये से बढ़ कर एक हजार रुपये हो गया है। पेट्रोल 65 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 110-120 रुपये प्रति लीटर हो गया है। देश में 24 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मुहैया कराया जा रहा है, जो देश में गरीबों की बढ़ती संख्या को दिखाता है।

कांग्रेस ने कहा कि देश में विभिन्न विभागों में कई सरकारी पद खाली हैं, लेकिन उन्हें भरा नहीं जा रहा है। रेलवे में 72,000 पद समाप्त कर दिए गए हैं। करीब 4 करोड़ पुरुषों ने अपनी नौकरी खो दी है, जबकि लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं को भी अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।

सरकार की गलत नीतियों से देश में विदेशी निवेश भी प्रभावित हुआ है। नोटबंदी और जीएसटी के गलत कार्यान्वयन के काण छोटे और मध्यम श्रेणी के कारोबारी तबाह हो गए हैं।


Share

Related posts

रसिया दारोगा की ग्रामीणों ने की पिटाई, एसपी ने किया निलंबित

Vinay

भारत से बाहर नहीं जा सकेंगी जैकलीन फर्नांडीज, एयरपोर्ट पर रोका

Amit Kumar

दुष्कर्म पीड़िता की गवाही विश्वास योग्य नहीं: अदालत

samacharprahari

ज्वेलर्स से 88 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी अरेस्ट

samacharprahari

चंद्रमा पर वाई-फाई नेटवर्क स्थापित करने की तैयारी में नासा

samacharprahari

भारतीय सेना ने किया QRSAM मिसाइल का छठा सफल परीक्षण

samacharprahari