ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

एनसीबी टीम पर ड्रग्स माफिया ने किया हमला

Share

मुंबई। मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पर गुरुवार देर रात ड्रग्स तस्करों के एक गैंग ने जानलेवा हमला कर दीया। इस हमले में एनसीबी के 5 अधिकारी घायल हुए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान एनसीबी ने एक करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ दो विदेशी तस्करों को दबोच लिया।

विदेशी पिस्तौल से किया हमला
एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के बाद उनकी टीम ने वाशी इलाके में एक अड्डे पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान टीम पर ड्रग तस्करों ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि, अधिकारियों ने इस रैकेट के सरगना को धर दबोचा।

जंगल बना तस्करों का अड्‌डा
वानखेड़े ने बताया कि मानखुर्द से लेकर वाशी के बीच में जंगल के इलाके में ड्रग्स का बड़ा रैकेट चलता था। शाम के वक्त में इस जगह पर ड्रग्स का बाजार लगता था। एनसीबी ने सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह एक अफ्रीकन गैंग है, जो अवैध तरीके में भारत में रहकर ड्रग्स रैकेट चला रहा था।

फायरिंग की आड़ में फरार हुए तस्कर
हालांकि, हमले की आड़ में कुछ अन्य तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे हैं। उनकी तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है। फरार हुए आरोपियों के पास भी विदेशी हथियार होने की जानकारी मिली है। इस कार्रवाई में एमडी, हिरोइन और कोकेन भी कमर्शियल मात्रा में जब्त की गई है।


Share

Related posts

पाकिस्तान में ईशनिंदा पर बैंक प्रबंधक की हत्या, सुरक्षाकर्मी को मौत की सजा

Prem Chand

भारत गौरव ट्रेन को प्राइवेट प्लेयर करेंगे ऑपरेट!

samacharprahari

जस्टिस चांदीवाल जांच समिति को मिले सिविल कोर्ट के अधिकार

samacharprahari

यूपी में हर परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी

samacharprahari

नवी मुंबई हवाईअड्डे के नामकरण को लेकर प्रदर्शन

Prem Chand

चीन ने पोत से नौ उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किए

samacharprahari