ताज़ा खबर
Otherराज्य

एनआईए ने निलंबित आईएएस से सोना तस्करी में फिर से की पूछताछ

Share

कोच्चि । सोना तस्करी मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल के निलंबित आईएएस अधिकारी एम. शिवशंकर से दूसरी बार पूछताछ किया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बता दें कि  एनआईए ने तिरुवनंतपुरम के पेरूरकाडा पुलिस क्लब में निलंबित आईएएस अधिकारी से 23 जुलाई को पांच घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। इस बार उन्हें एजेंसी के कार्यालय में जांच टीम के सामने उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया था। सोना तस्करी मामले के कुछ आरोपियों के साथ उनके करीबी संबंध की जानकारी आने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के प्रधान सचिव और आईटी सचिव पद से हटा दिया गया। बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। सीमा शुल्क विभाग ने वरिष्ठ अधिकारी से करीब नौ घंटे तक इस संदर्भ में पूछताछ की थी। यह पूछताछ 15 जुलाई को तड़के खत्म हुई। सीमा शुल्क विभाग भी इस मामले की जांच कर रहा है। सीमा शुल्क विभाग ने पांच जुलाई को 15 करोड़ रुपये मूल्य के 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था।


Share

Related posts

ये जो खबरें हैं ना…. 14वीं किश्त….किसान प्रीमियर लीग

samacharprahari

नवंबर में एफपीआई ने किया 62 हजार करोड़ का निवेश

samacharprahari

सौ करोड़ रुपये वसूली मामले में देशमुख पहुंचे जेल, 6 नवंबर तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे

Amit Kumar

नीता अंबानी ने किया जियो वर्ल्ड सेंटर का उद्घाटन

samacharprahari

डिज्नी थीम पार्क के 28 हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी

samacharprahari

आगरा में करोड़ों की संपत्ति का मालिक है सस्पेंडेड लेखपाल

samacharprahari