ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइम

उत्तर प्रदेश की जेलों में सबसे ज्यादा विचाराधीन कैदी

Share

लखनऊ। देशभर की जेलों में कुल 4,88,511 कैदी बंद हैं। 31 दिसंबर 2020 तक इनमें से 3,71,848 कैदी विचाराधीन यानी अंडर ट्रायल थे। देश की जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों में 75 फीसदी कैदी उत्तर प्रदेश से हैं।

बता दें कि पिछले 5 साल में यानी वर्ष 2016 से वर्ष 2020 तक देश मे अंडर ट्रायल कैदियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। साल 2020 में कनविक्शन रेट में 22 पर्सेंट की कमी आई और अंडर ट्रायल कैदियों की संख्या में 12 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई।

वर्ष 2016 में देश के विभिन्न जेलों में जहां 2 लाख 93 हजार से कुछ ज्यादा कैदी थे, जो साल 2020 में बढ़कर 3 लाख 72 हजार के करीब पहुंच गए। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा यानी 80,557 विचाराधीन कैदियों को जेल में रखा गया था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, विचाराधीन कैदियों में ज्यादातर गरीब या सामान्य परिवारों से हैं। लगभग 20 प्रतिशत मुस्लिम हैं जबकि लगभग 73 प्रतिशत दलित, आदिवासी या ओबीसी हैं।


Share

Related posts

बीएमसी चुनाव परिणाम: भाजपा की जीत के शोर में छिपी ‘शिंदे’ की असली ताकत

samacharprahari

अयोध्या में भूमि पूजन अगस्त में होगा

samacharprahari

अवैध टेलीफोन एक्सचेंज मामले में चीन कनेक्शन

samacharprahari

जबरन वसूली के लिए किया डिप्टी सीएम के नंबर का इस्तेमाल

samacharprahari

AI डिफेंस सिस्टम में भारत से 40 साल आगे निकल चुके हैं अमेरिका और चीन

samacharprahari

दो सेना की दशहरा रैली, दोनों बोले- तुम गद्दार

Amit Kumar