ताज़ा खबर
Politicsताज़ा खबर

अयोध्या में भूमि पूजन अगस्त में होगा

Share

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्यक्रम तय हो गया है। मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन तीन या पांच अगस्त को किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शनिवार की दोपहर को अयोध्या में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। ट्रस्ट ने भूमि पूजन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। मंदिर निर्माण की तिथि पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय लेगा।

      ट्रस्ट ने फैसला किया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पुष्टि होने पर ही भूमि पूजन की तिथि को अंतिम रूप दिया जायेगा। ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री अयोध्या आने के लिए राजी हैं और प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से तय किये जाने के साथ ही मंदिर का निर्माण कार्य तीन या पांच अगस्त में से किसी भी तारीख पर शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के स्वरूप में मामूली बदलाव किया गया है और अब मंदिर में तीन की बजाय पांच गुंबद होगी। इसी तरह से मंदिर की ऊंचाई भी अब 161 फीट हो जायेगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि भव्य राम मंदिर के निर्माण में एक अनुमान के मुताबिक तीन से साढ़े तीन साल का समय लग सकता है। 


Share

Related posts

सी-विजिल ऐप पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज

Prem Chand

मुफ्त योजनाओं के भरोसे नहीं जीत सकते चुनाव: योगेंद्र यादव

samacharprahari

नमक, चीनी या फैट में से एक भी मानक टूटा तो पैकेट पर लगेगा लाल चेतावनी का निशान, पैकेज्ड फूड इंडस्ट्री की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर

samacharprahari

सीएए विरोध प्रदर्शन पर सहयोगी न्यायाधीश की टिप्पणी से उच्च न्यायालय के न्यायाधीश असहमत

samacharprahari

महंगाई से लेकर अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर कई चुनौतियां

samacharprahari

भारत की जीडीपी को नया आधार, नई कहानी—क्या सचमुच अर्थव्यवस्था 12% बड़ी हो जाएगी? एक विश्लेषणात्मक ग्राउंड रिपोर्ट…

samacharprahari