ताज़ा खबर
OtherPoliticsराज्य

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 6 बांग्लादेशी नागरिकों को अरेस्ट किया

Share

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में बांग्लादेश के छह नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से संबंधित पश्चिम बंगाल के 11 ठिकानों पर छापा मारा गया है।

आरोपियों की पहचान प्रशांत कुमर हालदार उर्फ प्रशांत हालदार उर्फ शिवशंकर हालदार, स्वप्न मैत्रा उर्फ स्वप्न मिस्त्री, उत्तम मैत्रा उर्फ उत्तम मिस्त्री, इमाम हुसैन उर्फ इमोन हालदार, अमाना सुल्ताना उर्फ शर्मी हालदार और प्रणेश कुमार हालदार के रूप में हुई है। प्रशांत हालदार भारतीय नागरिक शिवशंकर हालदार के रूप में रह रहा था।

छापेमारी के दौरान पता चला कि उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कई सरकारी पहचानपत्र जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचानपत्र, पैन कार्ड भी बनवाया हुआ था।
ईडी ने जांच के दौरान यह भी पाया कि इन लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनी शुरू की और पश्चिम बंगाल में जायदाद भी खरीदी। हालदार पर बांग्लादेश में 10 हजार करोड़ बांग्लादेशी टका के धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है। उसने कथित रूप से ये रकम दूसरे देशों में भेजी है। प्रशांत कुमार हल्दर के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। सभी आरोपियों को पीएमएल की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने इन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया गया।


Share

Related posts

लद्दाख में चीनी घुसपैठ की नाकाम कोशिश

samacharprahari

भाजपा राज में घोटालों से बढ़ा विदेशों में ‘कालाधन’ : अखिलेश

samacharprahari

स्पेसएक्स का स्टारशिप फिर फेल: बूस्टर लौटा, लेकिन शिप आसमान में फटा

Prem Chand

भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में, सरकार बेखबर : राहुल गांधी

samacharprahari

LoC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का एक जवान शहीद, दो घायल

samacharprahari

बिना सहमति के महिला के शरीर को छूना उसका शील भंग करना है: बॉम्बे हाईकोर्ट

samacharprahari