ताज़ा खबर
Other

ईडी के सामने पेश होंगे राहुल, कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन

Share

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगे। कांग्रेस ने देश व्यापी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने अपनी ताकत और केंद्र सरकार को राजनीतिक संदेश देने के लिए एक व्यापक योजना बनाई है। ईडी ने सोनिया गांधी को भी एक नया समन जारी किया है और 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया है।

देशभर में होगा विरोध प्रदर्शन
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने पार्टी के सांसदों और कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्यों को सोमवार को दिल्ली में रहने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में देश भर में जांच एजेंसियों के लगभग 25 कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिशोध और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्र सरकार लगातार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

इससे पहले दिल्ली में ईडी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल से भी नेशल हेराल्ड मामले में पूछताछ की थी। एजेंसी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दोनों नेताओं के बयान दर्ज किए थे।


Share

Related posts

सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में भारत का दो साल का कार्यकाल शुरू

samacharprahari

महाराष्ट्र में सेना की 1010.3 एकड़ भूमि पर हुआ है अवैध कब्जा

Prem Chand

प्रबीर पुरकायस्थ की गिरफ़्तारी को सुप्रीम कोर्ट ने बताया अवैध, रिहा करने का दिया आदेश

samacharprahari

फ्रांस ने 303 भारतीयों से भरे विमान को क्यों किया जब्त?

samacharprahari

एनआईए कोर्ट ने देशमुख मामले में वाजे से पूछताछ की अनुमति दी

samacharprahari

अमरमणि त्रिपाठी की फिर बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने संपत्ति कुर्क करने का दिया आदेश

samacharprahari