ताज़ा खबर
Politics

आरजेडी के पांच एमएलसी ने साथ छोड़ा

Share

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को झटका लगा है। मंगलवार को पार्टी के पांच विधान परिषद सदस्यों ने जेडीयू का दामन थाम लिया है। वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद ने भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

जानकारी के मुताबिक, संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कर दी है। पांचों नेता अब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल होंगे।

रघुवंश प्रसाद सिंह को कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद पटना एम्स में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि रामा सिंह को पार्टी में शामिल कराये जाने और तेज प्रताप को विधान परिषद भेजे जाने से नाराज हैं। बीजेपी नेता सुशली कुमार मोदी पहले ही रघुवंश प्रसाद से नजदीकी बनाए हुए थे। उन्होंने एनडीए में आने का निमंत्रण भी दिया था।


Share

Related posts

अफगान पासपोर्ट व राष्ट्रीय पहचान पत्र बदलने की तैयारी में तालिबान

Amit Kumar

“हम रात में नहीं, दिन के उजाले में काम करते हैं”

samacharprahari

प्रधानमंत्री मोदी की विवादित टिप्पणी, कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

Prem Chand

अब 7 साल बाद नेपाल में मिलेगी भारतीय बहुओं को नागरिकता

samacharprahari

अमेरिका का बड़ा कबूलनामा: ईरानी हमलों में 100 अमेरिकी सैनिक घायल; हूतियों ने की सऊदी अरब की समुद्री नाकेबंदी

samacharprahari

बीजेपी विधायक ने किसे बताया महाराष्ट्र का कोरोना

samacharprahari