ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

आठ साल में सरकारी नौकरी के लिए आए 22.06 करोड़ आवेदन

Share

वर्ष 2014 से 2022 के बीच सरकारी नौकरियों के लिए 7.22 लाख पदों पर भर्ती

मुंबई। देश में बेरोजगारी इस कदर है कि पिछले आठ साल में 22 करोड़ लोगों ने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया। इसमें से सरकार ने केवल 7.22 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दी है।

सूत्रों के अनुसार, सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करनेवाले अभ्यर्थियों ने फॉर्म फीस के रूप से शुल्क का भुगतान किया है। सरकार के खजाने में कम से कम 18-20 हजार करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि वर्ष 2014 से वर्ष 2022 के दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिए कुल 22,05,99,238 यानी 22.06 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से भर्ती एजेंसियों की ओर से 7.22 लाख अभ्यर्थियों की भर्ती की अनुशंसा की गई है।

लोकसभा में कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में 1,86,71,121 आवेदन आए थे, जबकि वर्ष 2020-21 में 1,80,01,469 आवेदन, वर्ष 2019-20 में 1,78,39,752 आवेदन, वर्ष 2018-19 में 5,09,36,479 आवेदन, वर्ष 2017-18 में 3,94,76,878 आवेदन, वर्ष 2016-17 में 2,28,99,612 आवदेन, वर्ष 2015-16 में 2,95,51,844 आवेदन और वर्ष 2014-15 में 2,32,22,083 आवेदन प्राप्त हुए।

उन्होंने बताया कि भर्ती एजेंसियों की ओर से वर्ष 2021-22 में 38,850 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई थी। वर्ष 2020-21 में 78,555 अभ्यर्थियों, वर्ष 2019-20 में 1,47,096 अभ्यर्थियों, वर्ष 2018-19 में 38,100 अभ्यर्थियों, वर्ष 2017-18 में 76,147 अभ्यर्थियों, वर्ष 2016-17 में 1,01,333 अभ्यर्थियों, वर्ष 2015-16 में 1,11,807 अभ्यर्थियों और वर्ष 2014-15 में 1,30,423 अभ्यर्थियों की भर्ती की अनुशंसा की गई थी।


Share

Related posts

नई संसद में नया इतिहास, पहली बार सरकार ने नहीं दिए 357 सवालों के जवाब

samacharprahari

पहलगाम आतंकी हमला: 26 पर्यटकों की मौत, भारतीय मूल के दो विदेशी भी मारे गए

samacharprahari

वॉरेन बफे ने दान किए 1.15 बिलियन डॉलर

Prem Chand

यूपी: मंत्री से पुलिस ने डेढ़ घंटे तक की पूछताछ, 292 करोड़ के फर्जीवाड़े का है मामला

samacharprahari

फिल्म स्टूडियो सेट पर आग, एक व्यक्ति की मौत

Prem Chand

कोर सेक्टर की ग्रोथ सिकुड़कर 4.5 फीसदी रही

Prem Chand