ताज़ा खबर
Other

अमेरिका में 18 लोगों की जान लेने वाले की मौत

Share

लेविस्टन, 28 अक्टूबर 2023 । अमेरिका के लेविस्टन शहर में अंधाधुंध फायरिंग कर 18 लोगों की हत्या करने वाले शख्स की लिस्बन शहर में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय हमलवार रॉबर्ट कार्ड ने सिर पर खुद को गोली मार ली। उसकी लाश झाड़ियों में मिली है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद वह वह भाग गया था। इसके बाद 80 से अधिक एफबीआई एजेंट्स ने तलाशी अभियान शुरू किया था। दो दिनों तक तलाशी अभियान चला। स्कूलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का अलर्ट जारी किया गया था। इस गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो जाने के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संवेदना व्यक्त करने के लिए सभी अमेरिकी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है।


Share

Related posts

सीबीआई करेगी सुशांत केस की जांच

samacharprahari

CBI करेगी केजरीवाल के बंगला रिनोवेशन केस की जांच

Prem Chand

Cult.fit फ्रैंचाइज मॉडल का विस्तार करेगी

samacharprahari

ईडी ने अधिकारियों से कहा, ऑफिस टाइम पर ही लोगों से हो पूछताछ, इंतजार न कराएं

Prem Chand

कोर्ट का राहुल, केजरीवाल, अखिलेश पर कार्रवाई की मांग वाली अर्ज़ी पर सुनवाई से इनकार

Prem Chand

एनआईए ने छापेमारी के बाद ‘टैल्क मिश्रित मादक पदार्थ’ जब्त किया

samacharprahari