ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरराज्य

अंबानी धमकी केस में पुलिस ने आरोपी की आवाज के नमूने एकत्र किए

Share

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बिहार से गिरफ्तार किए गए आरोपी व्यक्ति की आवाज के नमूने को पुलिस ने एकत्र किए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी 12वीं पास है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी की आवाज के नमूने फॉरेंसिक लैब में भेजे जाएंगे, ताकि उनका धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग से मिलान किया जा सके।

बिहार के दरभंगा जिले से गिरफ्तार तीस वर्षीय आरोपी ने दक्षिण मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बुधवार को कथित तौर पर दो बार फोन कर अस्पताल और उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

मुंबई के डी. बी. मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, फोन करने वाले व्यक्ति ने यह भी दावा किया था कि पुलवामा हमले और मुंबई आतंकवादी हमले को ‘‘हमने अंजाम दिया है।’’


Share

Related posts

यूपी के 15 करोड़ लोगों को लगेगा झटका, बंद हो सकती है फ्री राशन योजना

Prem Chand

मुंबई एयरपोर्ट पर 1.63 करोड़ रुपये का गोल्ड जब्त

Vinay

महिलाओं की कम हिस्सेदारी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिलों में 30 फीसदी सीटें अनिवार्य

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट से गुहार, अग्निपथ स्कीम को चुनौती

Vinay

ओएनजीसी हेलीकॉप्टर हादसे में चार लोगों की मौत

Prem Chand

आरटीआई एक्ट की दुर्दशा देख भड़का सुप्रीम कोर्ट, केंद्र को दिया निर्देश

samacharprahari