ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

सचिन वाजे को 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में भेजा गया

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी कार पाए जाने की जांच के सिलसिले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को 25 मार्च तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि वाजे को स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद दक्षिण मुंबई में स्थित एक अदालत लाया गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 286, 465, 473, 506 (2), 120-बी और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक प्रवक्ता ने कहा कि जांच एजेंसी ने 25 फरवरी को अरबपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर विस्फोटक से लदी कार खड़ी करने में कथित संलिप्तता के लिए शनिवार रात वाजे को गिरफ्तार किया था। दक्षिण मुंबई के कंबाला हिल स्थित एनआईए के कार्यालय ने वाजे को शनिवार साढ़े 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया था। एनआईए के अधिकारियों ने करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि 25 फरवरी को विस्फोटक और धमकी भरे पत्र के साथ स्कॉर्पियो एसयूवी कार मिली थी। कार के मालिक बताए गए , ठाणे निवासी कारोबारी मनसुख हिरन की रहस्यमयी मौत के बाद मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी। हिरन ने दावा किया था कि कार उनकी है, लेकिन घटना से एक हफ्ते पहले वह चोरी हो गई थी। इस मामले में उस समय पेंच आया, जब हिरन पांच मार्च को ठाणे में एक नदी के किनारे मृत पाए गए थे। हिरन की पत्नी ने दावा किया कि उनके पति ने एसयूवी पिछले साल नवंबर में वाजे को दी थी और उन्होंने फरवरी के पहले हफ्ते में यह कार लौटाई थी। हालांकि, वाजे ने इससे इनकार किया है।


Share

Related posts

मीरा रोड में तनाव, 17 लोग गिरफ्तार

Prem Chand

कुमार संगकारा ने आईसीसी चेयरमैन पद के लिए गांगुली का किया समर्थन

samacharprahari

आधार को वोटर आईडी से लिंक करने वाले बिल पर हंगामा

Girish Chandra

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट, 26 लोगों की मौत, 62 पैसेंजर घायल

Prem Chand

उत्तर प्रदेश में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री बिष्ट को लिखा पत्र

samacharprahari

टैरिफ हाइक के मूड में हैं टेलीकॉम कंपनियां

samacharprahari