ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10राज्य

लखीमपुर गैंगरेप: अखिलेश यादव बोले- झकझोरने वाली घटना, बीजेपी राज में उत्पीड़न चरम पर

Share

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में दलित छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अजय सिंह बिष्ट सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि यूपी में बीजेपी राज में बच्चियों और महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “उप्र के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है। भाजपाकाल में उप्र की बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर है।”

यूपी की बिष्ट सरकार पर अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार रेप किडनैपिंग जैसे मामलों में प्रश्रयकारी बन रही है। उन्होंने आगे ट्वीट किया, ” बलात्कार, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बन रही है?”

बता दें कि लखीमपुर खीरी में शौच करने गई एक छात्रा से बदमाशों ने गैंगरेप किया और उसकी हत्या कर दी। दरिंदों ने लड़की के गले में पट्टा डाला और उसे घसीटा। इसके अलावा उसकी आंखें फोड़ और जीभ काट दी गई। हालांकि लखीमपुर एसपी ने कहा है कि आंखे फोड़े जाने और जीभ काटे जाने की बात गलत है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई कर रही है।

 


Share

Related posts

इंडिया रेटिंग्स ने कहा- जीडीपी 7.8 प्रतिशत रहेगी

samacharprahari

ईडी पर आरोपों से जुड़ा केस ट्रांसफर

Prem Chand

सैनिटाइज करने के बाद युवकों ने निकाली गन, लाखों की जूलरी लेकर चंपत

samacharprahari

मुंबई से गोवा का सफर 6 घंटे में होगा तय, NHAI-PWD की देख-रेख में काम जोरों पर

Prem Chand

सपा मुखिया ने कहा- गठबंधन में टिकट देकर हमने खाया धोखा

Prem Chand

राज्य में रात्रकालिन संचारबंदी, धारा 144 लागू

samacharprahari