ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

मुंबई में हुक्का बार में छापा, कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में नौ पर मामला दर्ज

Share

मुंबई। मुंबई के पश्चिमी उपनगर साकी नाका में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में एक हुक्का बार से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साकी नाका पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि साकी नाका पुलिस ने मंगलवार को जरी-मरी इलाके में एक हुक्का बार में छापा मारकर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि हुक्का बार में तीन कर्मचारियों और छह ग्राहकों सहित सभी आरोपी बिना अनुमति जमा हुए थे और हुक्का पी रहे थे। अभियुक्तों के खिलाफ भादंसं की धारा 188 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि सभी को बाद में नोटिस दे कर जाने दिया गया और मामले में आगे की जांच जारी है।


Share

Related posts

धूमधाम से आईपीओ लानेवाली कई दिग्गज कंपनियों ने डुबाई लुटिया

samacharprahari

राफेल, सुखोई और तेजस ने दिखाया दम, जैगुआर-चिनूक की गर्जना से गूंजा आसमान

Prem Chand

सीएम फडणवीस के पास गृह, शिंदे को शहरी विकास… पवार को वित्त मंत्रालय का जिम्मा

Prem Chand

पेगासस मामले में हलफनामा दायर नहीं करेगा केंद्र

samacharprahari

“वोट खरीदना लोकतंत्र का अपमान”; मंत्री की स्वीकारोक्ति ने मत चोरी पर लगाई मुहर: हर्षवर्धन सपकाल

samacharprahari

गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद उमाकांत यादव को राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

Prem Chand