ताज़ा खबर
Top 10ताज़ा खबरराज्य

मुंबई में कोरोना से निबटने धारावी मॉडल लागू होगा

Share

मुंबई। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ओर से जल्द ही मुंबई के छह उत्‍तरी उपनगरीय क्षेत्रों में धारावी मॉडल को लागू किया जाएगा। मुंबई में सबसे ज्यादा कोविड-19 मरीज हैं।  राज्‍य स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार मुंबई में कोविड-19 मरीजों की संख्‍या 69 हजार पांच सौ 28 हो गई है। इनमें से तीन हजार 964 मरीजों की मृत्‍यु हो गई है।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार,धारावी और वर्ली जैसे कुछ प्रमुख हॉट-स्‍पॉट में महत्‍वपूर्ण सुधार के संकेत हैं। धारावी को एशिया की सबसे बड़ी झुग्‍गी बस्तियों में से एक माना जाता है। वहां बुधवार को केवल दस लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि उत्‍तरी उपनगरीय इलाकों में रोजाना कोविड-19 मरीजों की संख्‍या बढ़ रही है।

मुंबई के कुछ उत्‍तरी उप नगरों में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए धारावी मॉडल को लागू करने की योजना बनाई गई है। बीएमसी हेल्थ डिपार्टमेंट की टीमें प्रति वार्ड कम से कम 10,000 घरों में स्क्रीनिंग करेंगी। इसके अलावा, प्रत्येक कम्‍युनिटी स्वयंसेवक 100 घरों की जांच करेगा।
बीएमसी प्रशासन के अनुसार आने वाले सप्ताह में बोरीवली, कांदिवली, दहिसर, मलाड, अंधेरी (पूर्व) और अंधेरी (पश्चिम) में लगभग 25 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों का परीक्षण करने के लिए 27 जून से रैपिड टेस्टिंग किट का उपयोग किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर रोगियों को स्थिर करने के लिए ऑक्सीजन सांद्रता उपकरण भी इन वार्ड में उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही 50 मोबाइल वैन तैनात की जाएंगी। गैर-सरकारी संगठनों को भी इन क्षेत्रों में मदद के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा, प्रत्येक वार्ड में एक दवाई का मोबाइल क्लिनिक और सात से आठ डिस्पेंसरियां होंगी जिनका उपयोग मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए किया जाएगा।


Share

Related posts

दो साल में 16 करोड़ लोग गरीब, अमीरों की मोटी कमाई

samacharprahari

केयर्न-वोडाफोन के आगे झुकी सरकार!

samacharprahari

सीबीआई ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स के ठिकानों पर छापेमारी की

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में PFI पर ED का बड़ा एक्शन, जब्त की 57 करोड़ की संपत्ति

Prem Chand

‘वर्षा’ बंगला: सत्ता का प्रतीक या विवादों का अड्डा?

Prem Chand

‘चारदीवारी के भीतर कमेंट करने और गवाह नहीं है, तो नहीं लागू होगा SC/ST ऐक्ट

samacharprahari