ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनिया

भूकंप के तेज झटके से फिर हिली नेपाल की धरती, तीव्रता 6.0 मापी गई

Share

साल 2015 में भी आया था 7.9 तीव्रता वाला भूकंप

काठमांडू | भूकंप के तेज झटकों से नेपाल की धरती एक बार फिर से हिली है। बुधवार की सुबह नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र काठमांडू के पूरब में सिंधुपालचौक जिले के रामचे इलाके में था।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बुधवार सुबह 5.19 मिनट पर यह भूकंप आया। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटके बाद लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।
इस भूंकप के झटकों ने लोगों को साल 2015 भूकंप की याद दिला दी। साल 2015 में भूकंप से बड़ी तबाही हुई थी और करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई थी। बुधवार को भी 6.0 तीव्रता वाला भूकंप आया, इसका असर ज्यादातर नेपाल के पश्चिमी हिस्से में महसूस किया गया। साल 2015 में 7.9 की तीव्रता से जिस भूकंप ने तबाही मचाई थी, उसका भी केंद्र सिंधुपालचौक ही था। इसी जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था।

 


Share

Related posts

जम्मू कश्मीरः महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी 3 महीने बढ़ी

samacharprahari

एमएमआर रीजन के सभी अस्पतालों का होगा फायर ऑडिट

samacharprahari

देवरिया हत्याकांड में 11 असलहे का लाइसेंस सस्पेंड

Prem Chand

दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर वानखेड़े मामले में केंद्र पर 20 हजार का जुर्माना ठोका, फैक्ट छिपाने पर फटकार

Prem Chand

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन

samacharprahari

भाजपा विधायक सहित 16 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Prem Chand