Samachar Prahari
Otherराज्य

बलात्कार के आरोपी ने रेप पीड़िता और उसकी मां की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज में बलात्कार के एक आरोपी ने रेप पीड़िता और उसकी मां की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रेप का आरोपी हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।

   सूत्रों ने बताया कि कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र में महिला अपने बेटी के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी यशवीर राजपूत ने दोनों को घेर लिया और ट्रैक्टर से कुचल दिया। इस घटना में मां बेटी की मौत हो गई। आरोपी यशवीर पर चार साल पहले महिला की बेटी का अपहरण करने व उसके साथ रेप करने का आरोप लगा था। उस प्रकरण में आरोपी जेल गया था। हाल ही में वह जमानत पर छूटा था।

     घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिवार वालों ने एटा-सहावर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने इस मामले में ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी यशवीर राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।

   बता दें कि साल 2016 में अवैध संबंधों के मामले में यशवीर राजपूत के पिता महावीर राजपूत की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इन दोनों आरोपियों के जेल में रहने के दौरान ही यशवीर राजपूत और दो अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का केस दर्ज किया गया था। इसी रंजिश में यशवीर राजपूत ने पीड़िता और उसकी मां की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी।


Share

Related posts

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रवार योजना बनाई जाए: कलेक्टर संजय यादव

Prem Chand

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक

Prem Chand

उठ, आंखें खोल, देख, प्राची दिशा का ललाट सिंदूर रंजित हो उठा…

samacharprahari

Leave a Comment