Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला : पांच लोगों की मौत, 30 अन्य घायल     

Share

✍️ डिजिटल न्यूज डेस्क, कीव | रूस द्वारा शुक्रवार रात यूक्रेन पर किए गए ड्रोन हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रूस द्वारा ये हमले ऐसे समय किये गए हैं, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की तुर्किये के अपने समकक्ष रजब तैयब एर्दोआन के साथ वार्ता के लिए इस्तांबुल की यात्रा पर हैं। जेलेंस्की का ‘ईस्टर्न ऑर्थोडॉक्स क्रिश्चियन’ के आध्यात्मिक नेता, इक्यूमेनिकल पैट्रिआर्क बार्थोलोम्यू से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। यूक्रेन की वायु सेना ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि रूस ने शुक्रवार की रात को 286 ड्रोन हमले किये, जिनमें से 260 को मार गिराया गया।

क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांद्र हंझा ने बताया कि निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के निकोपोल शहर में तीन महिलाओं और दो पुरुषों सहित पांच लोग मारे गए, जबकि 14 किशोरी सहित 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रूस की सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित सूमी शहर में हुए हमले में 15 वर्षीय किशोर सहित 11 लोग घायल हो गए। इन हमलों में कई घरों, कार और बिजली-पानी की आपूर्ति व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को दावा किया कि उसकी सेनाओं ने अज्ञात यूक्रेन की सेना द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले ‘सैन्य-औद्योगिक और ऊर्जा केंद्रों” पर ”लंबी दूरी की हवाई और जमीनी हथियारों से’ हमला किया। मंत्रालय ने एक अलग बयान में कहा कि रूसी सेना ने शुक्रवार रात को नौ रूसी क्षेत्रों, कब्जे वाले क्रीमिया क्षेत्र और काला सागर के ऊपर यूक्रेन के 85 ड्रोन मार गिराये।


Share

Related posts

बीएमसी चुनाव परिणाम: भाजपा की जीत के शोर में छिपी ‘शिंदे’ की असली ताकत

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट में सोरेन की याचिका खारिज, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा

samacharprahari

महाराष्ट्र में गहराया बिजली संकट, कुछ प्लांट में बचा है केवल डेढ़ दिन का कोयला

Prem Chand

Leave a Comment