ताज़ा खबर
बिज़नेस

बढ़ सकता है फ्लाइट किराया

Share

हवाई ईंधन की कीमत में 16 फीसदी से ज्यादा की बढ़त

समाचार प्रहरी, मुंबई। पेट्रोल डीजल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी से हवाई यात्रियों की जेब ढीली हो सकती है। हवाई ईंधन की कीमत में 16 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के कारण किराया बढ़ाने की तैयारी कंपनियां कर रही हैं। इससे पहले, तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टबाईन फ्यूल की कीमत 16.3 फीसदी यानी 5,494.5 रुपए बढ़ाकर 39,069.87 रुपए प्रति किलोलीटर कर दिया है। एक महीने के भीतर एटीएफ की कीमतों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इसके पहले 1 जून को एटीएफ की कीमतों में रिकॉर्ड 56.5 फीसदी की बढ़त की गई थी। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार दसवें दिन बढ़त के बाद मंगलवार को तेल कंपनियों ने एविएशन टबाईन फ्यूल (एटीएफ) यानी हवाई ईंधन की कीमत में 16.3 फीसदी की जबरदस्त बढ़त की है। इससे हवाई यात्रियों को किराये में बढ़त की मार झेलनी पड़ सकती है।


Share

Related posts

आईसीआईसीआई ने इंश्योरेंस बिजनेस की 1.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची

samacharprahari

भारत–अमेरिका ट्रेड डील: एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी कंपनियों को बढ़त, भारत को राजस्व नुकसान

samacharprahari

हिन्दुस्तान चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय शिफ्ट हुआ

samacharprahari

भगोड़े नीरव मोदी की होगी भारत वापसी!

samacharprahari

सरकार का दावा, 10 साल में 13 शहरों ने पूरा किया स्मार्ट सिटी का मिशन

Prem Chand

फेसबुक के बाद, लिंक्डइन से लीक हुआ 50 करोड़ यूजर्स का डेटा

samacharprahari