Samachar Prahari
OtherTop 10राज्य

पवई की एक इमारत में आग

Share

मुंबई। पूर्वी उपनगर पवई में स्थित हीरानंदानी गार्डन्स में एक सात मंजिला व्यावसायिक इमारत में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की पांचवी मंजिल पर बुधवार की सुबह लगभग सवा छह बजे दूसरी श्रेणी (लेवल-2) आग लग गई थी। आग की लपटों में बिजली के तार भी आ गए थे, जिसके जरिये आग इमारत में फैल गई। पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। इमारत की पांचवी और छठी मंजिल पर धुआं फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां, एक फोम टेंडर और चार ‘जम्बो’ टैंकर को रवाना किया गया। आग को काबू करने में अधिकारियों को सफलता मिली। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।


Share

Related posts

आबकारी घोटाला: 24 साल की कानूनी लडाई, 16 आरोपियों पर होंगे आरोप तय

Prem Chand

पहलगाम अटैक के बाद आतंकियों से मुठभेड़, टॉप लश्कर कमांडर अल्ताफ लाली ढेर

samacharprahari

दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर वानखेड़े मामले में केंद्र पर 20 हजार का जुर्माना ठोका, फैक्ट छिपाने पर फटकार

Prem Chand

Leave a Comment