ताज़ा खबर
राज्य

जाली नोटों के साथ दो लोग गिरफ्तार

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की जौनपुर जिला पुलिस ने बक्शा क्षेत्र में जाली नोटों का धंधा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 50 हजार रुपए के नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बतया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बक्शा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस को मिली खुफिया सूचना पर गोरियापुर पावर के पास सन्तोष दुबे और शमशाद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ व तलाशी के बाद उनके पास से कुल 50 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


Share

Related posts

कानपुर में हिंसाः नमाज के बाद पथराव और फायरिंग

samacharprahari

रतन का संदेश, टाटा ने कहा- ऑनलाइन घृणा फैलाने से बचें

samacharprahari

थम नहीं रहा ‘अग्निपथ’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

samacharprahari

एयर इंडिया की घर वापसी!

samacharprahari

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर ‘पॉड होटल’, मिलेगी जापान-सिंगापुर जैसी सुविधा

Aditya Kumar

स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण मामले पर सुप्रीम कोर्ट 17 जनवरी को सुनवाई करेगी

samacharprahari