ताज़ा खबर
राज्य

टीकों के निर्माण में कोई कोताही नहीं होगी: आईसीएमआर

Share

नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा है कि भारत ने कोविड-19 वैक्सीन तैयार करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिये हैं और ये फिलहाल परीक्षण दौर में है। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि टीकों का विकास करना नैतिक दायित्‍व है, इसको लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।कोविड-19 विषाणुओं के हवा से फैलने के बारे में कहा कि महामारी के प्रकोप की रोकथाम के लिए सुरक्षित दूरी बनाए रखने संबंधी नियमों का पालन अत्‍यंत आवश्‍यक है।

आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा है कि भारत, दुनिया की औषधि निर्माणशाला माना जाता है और दुनिया भर को 60 प्रतिशत दवाएं हमारा देश उपलब्‍ध कराता है। उन्‍होंने कहा कि टीकों के विकास में किसी तरह की देरी न हो, यह सुनिश्चित करना हमारा नैतिक दायित्‍व है, इसको लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि कोरोना वायरस रोगी के यकृत, गुर्दे, हृदय और रक्‍त नलिकाओं समेत शरीर के कई अंगों पर बुरा असर डालता है और यही वजह है कि इसके उपचार में जटिलता को रोकने के लिए एंटी कॉग्‍यूलेंट यानी रक्‍त को जमने से रोकने वाली दवाओं का उपयोग करने की सिफारिश की जा रही है।

आईसीएमआर ने कहा है कि कोविड-19 के इलाज में टोसिलीजुमैब और आइटोलीजुमैब दवाओं का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। लेकिन परीक्षण के दौरान इनके उपयोग से रोगी मृत्‍यु दर कम होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।कोविड-19 विषाणुओं के हवा से फैलने के बारे में आईसीएमआर ने कहा है कि महामारी के प्रकोप की रोकथाम के लिए सुरक्षित दूरी बनाए रखने संबंधी नियमों का पालन अत्‍यंत आवश्‍यक है।


Share

Related posts

मोदी सरकार की नीतियां फेल: चीन के सामने हांफ रहा भारतीय उद्योग, अपने ‘खास’ कॉरपोरेट्स को रियायतें और आम विनिर्माता वैश्विक बाजार में बेसहारा

samacharprahari

बंद था रेलवे का फाटक, जीप का दरवाजा खोलकर फरार हो गए बदमाश!

Amit Kumar

चीन को जवाब देने के लिए ‘आत्मनिर्भर’ होने की जरूरत: शिवसेना

samacharprahari

बिहार में प्रथम चरण की वोटिंग से पहले कोरोना की नई मुसीबत

Prem Chand

एनसीबी और मुंबई पुलिस ने समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच शुरू की

Prem Chand

विशेष संपादकीय: “लॉबिंग से खरीदी गई लेजिटिमेसी: संघ के शताब्दी वर्ष में वाशिंगटन के ‘किराए के कलमकार’?”

samacharprahari