नया सोशल मीडिया प्लेटफार्म लॉन्च करने की तैयारी
tesla ceo elon musk, Twitter, PayPal
न्यूयॉर्क। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के साथ अपनी कानूनी लड़ाई के बीच टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने का संकेत दिया है।
एक ट्विटर यूजर को दिए जवाब में उन्होंने ट्विटर के बैकअप प्लान के रूप में एक्स डॉट कॉम (X.com) नाम की एक नई सोशल मीडिया साइट शुरू करने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक X.com एक स्टार्टअप का डोमेन नेम हुआ करता था, जिसे एलन मस्क ने दो दशक पहले बनाया था। बाद में उन्होंने इसे फाइनेंशियल सर्विस कंपनी PayPal में मिला दिया था।
ट्विटर संग चल रही कानूनी लड़ाई
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क किसी ना किसी विषय और विवाद को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार टेस्ला सीईओ अपने ट्विटर को टक्कर देने के लिए नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लाने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
