ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबर

राजगढ़ में आर्मी ट्रक का टायर फटा

Share

-ट्रक बेकाबू होकर यात्री बस से टकराया, हादसे में पांच की मौत, कई घायल

डिजिटल न्यूज डेस्क, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो आर्मी जवानों और तीन अन्य लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिले के पीलूखेड़ी में भोपाल-ब्यावरा हाइवे एनएच 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार, आर्मी के ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर यात्री बस से टकरा गया। हादसे में पांच लोगों की मौत और 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मौत के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस भोपाल की ओर जा रही थी। उसी दौरान एनएच 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने अचानक आर्मी के ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया। हादसे में बस सवार तीन यात्री और 2 आर्मी जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और 108 नंबर पर एंबुलेंस को दी।
घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा गया। हादसे में ओसवाल फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की भी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर आर्मी के कई अफसर और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

 


Share

Related posts

100 करोड़ की वसूली केस में देशमुख की मुसीबतें बढ़ीं

samacharprahari

केयर्न-वोडाफोन के आगे झुकी सरकार!

samacharprahari

निजीकरण से पहले बीपीसीएल की कर्मचारियों को वीआरएस की पेशकश

samacharprahari

पुलिस स्टेशन के सामने नाबालिग की हत्या

Prem Chand

30 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रेप पीड़ित ने दम तोड़ा

Amit Kumar

SHANTI विधेयक 2025 पास: परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों की एंट्री, फायदे-नुकसान पर सियासी बहस

samacharprahari