Samachar Prahari
Otherराज्य

पुलिस स्टेशन के सामने नाबालिग की हत्या

Share

नई दिल्ली। मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन के ठीक सामने नाबालिग लड़के की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। भीड़ के रूप में आए 10-12 लोगों ने नाबालिग पर चाकुओं से प्रहार किया और हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गए। यह घटना मंगलवार देर रा​त की है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव फैला हुआ है। हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सूत्रों ने बताय़ा कि मंगोलपुरी थाने के सामने 16 वर्षीय पीयूष उर्फ चीकू की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। परिवार के लोगों ने बताया कि वह पांच मिनट में आने की बात कहकर घर से बाहर गया था, लेकिन उसके बाद घर लौटकर नहीं आया। परिजनों को देर रात उसकी मौत की सूचना मिली। थाने के सामने हुई इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। परिजनों का कहना है कि जातीय रंजिश को लेकर चीकू की हत्या की गई है।


Share

Related posts

अदालत ने जाली नोट रखने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज की

Prem Chand

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फ‍िर मच गई चीख-पुकार, 87 लोग हो गए हुए लहूलुहान

samacharprahari

मिताली ने पूरे किए 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन

samacharprahari

Leave a Comment