ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनिया

Pakistan Blast Update: शिया मस्जिद में धमाके से दहला इस्लामाबाद, 69 लोगों की मौत; 169 से ज्यादा घायल

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली | पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका हुआ। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमामबाड़ा में हुआ। प्रारंभिक जानकारी में इसे सुसाइड ब्लास्ट बताया जा रहा है। इस धमाके में अब तक कम से कम 31 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 169 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मस्जिद में करीब 700 नमाजी मौजूद थे।

धमाका होते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की सड़कों पर मलबा फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख ने सुरक्षा हालात को देखते हुए पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। राजधानी के प्रमुख अस्पतालों पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इमरजेंसी, बर्न यूनिट, ऑर्थोपेडिक और न्यूरोलॉजी विभागों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमले की निंदा की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस्लामाबाद के लिए 25 एम्बुलेंस रवाना की गई हैं और रावलपिंडी के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


Share

Related posts

अफगानिस्तान में बम विस्फोट से छह नागरिकों की मौत

samacharprahari

फिलिस्तीन के दूतावास में भारतीय राजदूत की मौत 

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- संविधान की प्रस्तावना से नहीं हटेंगे ‘सेकुलर’ और ‘सोशलिस्ट’ शब्द

samacharprahari

जियो की कमान अब आकाश के पास

samacharprahari

अमेरिका में दो भारतीयों पर लगे भेदिया कारोबार के आरोप

samacharprahari

सूडान में तख्तापलट की कोशिश, प्रधानमंत्री गिरफ्तार

samacharprahari