ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

बारामती विमान हादसा: चार्टर्ड प्लेन क्रैश, सभी यात्रियों की मौत की आशंका; अजित पवार के सवार होने की सूचना

Share

✍🏻 प्रहरी संवाददाता मुंबई | बुधवार सुबह बारामती हवाई अड्डे पर एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत विमान में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार लैंडिंग के दौरान दुर्घटना में कोई भी यात्री या चालक दल का सदस्य जीवित नहीं बचा।
यह हादसा 28 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 9:12 बजे हुआ, जब मुंबई से बारामती के लिए उड़ान भर रहा Learjet 45XR (VT-SSK) विमान लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे से बाहर फिसलकर जोरदार टक्कर के साथ जल गया। विमान में कुल 5 लोग सवार थे – उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनके एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, एक अटेंडेंट और दो चालक दल के सदस्य (पायलट और को-पायलट)।

विमान में पायलट-इन-कमांड (PIC) सुमीत कपूर थे. उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर (FO) सांभवी पाठक भी साथ थीं। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विदिप जाधव, अटेंडेंट पिंकी माली के रूप में हुई है।

रिपोर्टों के मुताबिक, दुर्घटना के समय विमान ने रनवे के निकट ही आग पकड़ ली और विस्फोट के साथ पूरी तरह जल गया, जिससे मौके पर किसी को बचाना संभव नहीं हो पाया। स्थानीय नागरिकों और आपात सेवाओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया, लेकिन सभी की मृत्यु हो चुकी थी।
अजित पवार महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री और एक प्रभावशाली राजनीतिक नेता थे, जो आगामी जिला परिषद चुनावों के लिए जनसभाओं में भाग लेने बारामती जा रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से राज्य और देशभर में राजनीतिक सदमा व्याप्त है, और कई नेताओं ने उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
DGCA और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह ज्ञात नहीं हो पाया है कि तकनीकी खराबी, संचालन त्रुटि या मौसम जैसी किसी वजह से यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।


Share

Related posts

आइडिया ऑफ इंडिया के विनाश के बावजूद बीजेपी ने बीरेन सिंह को नहीं हटाया था:  राहुल गांधी

Prem Chand

ईडी ने इकबाल मिर्ची केस में 203 करोड़ की संपत्ति अटैच की

samacharprahari

पेगासस मामले में हलफनामा दायर नहीं करेगा केंद्र

samacharprahari

एयर-होस्टेस ने पर्ची भेजी- सर, कमोड पर बैठ जाइए, हम लैंड करने वाले हैं

samacharprahari

चित्रकूट जेल में गैंगवार, तीन क्रिमिनल ढेर

Prem Chand

विश्व बैंक ने जताई ग्लोबल मंदी की आशंका

Vinay