ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारत

सूडान में तख्तापलट की कोशिश, प्रधानमंत्री गिरफ्तार

Share

जनरल ने आपातकाल घोषित किया
काहिरा। सूडान के प्रमुख जनरल ने सोमवार को देश में आपातकाल की घोषणा की। इससे कुछ घंटे पहले उनकी सेना ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक को तख्तापलट की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आपातकाल घोषित करते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने सोमवार के घटनाक्रम पर चिंता जताई।

यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में हुआ है जब देश में सत्ता असैन्य नेतृत्व को सौंपने की योजना चल रही थी। इस बीच, सत्ता पर सेना के कब्जे के विरोध में हजारों लोग राजधानी खार्तूम और इसके पास के शहर ओमडर्मन में सड़कों पर उतरे।

जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर दिए संदेश में घोषणा की कि देश की सत्तारूढ़ स्वायत्तशासी परिषद् और प्रधानमंत्री अब्देला हमदोक के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक धड़ों के बीच झगड़े के चलते सेना को हस्तक्षेप करने के लिए बाध्य होना पड़ा। उन्होंने देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरा करने का संकल्प जताया और कहा कि नई टेक्नोक्रेट सरकार सूडान में चुनाव कराएगी।

ब्रिटेन और मिस्र से 1956 में आजाद होने के बाद सूडान में कई बार तख्तापलट हुए। अल-बशीर ने 1989 में देश की चुनी हुई सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा किया था।


Share

Related posts

जमीन सौदा मामले में खडसे की पत्नी की याचिका खारिज, गैर जमानती वारंट जारी

Amit Kumar

MLA खरीद फरोख्त मामला: क्राइम ब्रांच की एक टीम आप पार्टी की मंत्री के घर पहुंची

samacharprahari

भारत 2029 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है : सुब्बाराव

samacharprahari

IPL की छप्परफाड़ कमाई: 2008 में जो ‘जुआ’ था, 2024 में वो ‘सोने की खदान’ बन गया!

samacharprahari

बीएमसी लॉटरी को ठंडा रेस्पॉन्स, 426 घरों के लिए सिर्फ 1,943 आवेदन

samacharprahari

महाकुंभ में भगदड़ से जान गंवाने वालों के परिवारों को मिलेंगे 25 लाख रुपए

Prem Chand