ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10खेलताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

भारत बना अंडर-19 विश्व कप चैंपियन, इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रचा इतिहास

Share

  • फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली

  • कैलेब फॉल्कनर ने 115 रनों की शानदार पारी, फिर भी टीम हारी

✍🏻 डिजिटल न्यूज़ डेस्क, हरारे | भारत ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतकर एक बार फिर युवा क्रिकेट में अपना दबदबा साबित कर दिया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए खिताबी मुकाबले में आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया। इसके साथ ही भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप अपने नाम किया।

Image

छठा खिताब, लगातार फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड

भारत इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप जीत चुका है। खास बात यह रही कि टीम 2016 के बाद खेले गए हर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची, जो उसकी निरंतरता और मजबूत सिस्टम को दर्शाता है।

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक शतक

Image

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में इतिहास रचते हुए 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में शतक पूरा किया और 15 चौके व 15 छक्के लगाए। यह अंडर-19 विश्व कप फाइनल में किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

कनिष्क चौहान की फिनिशिंग, 400 पार पहुंचा भारत

मध्यक्रम में आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू और आरएस अम्ब्रीश के योगदान के बाद अंतिम ओवरों में कनिष्क चौहान ने नाबाद 37 रन बनाकर स्कोर को 400 के पार पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने तीन विकेट लिए।

इंग्लैंड की कोशिश, फॉल्कनर का शतक भी पड़ा फीका

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 41वें ओवर में 311 रन पर सिमट गई। कैलेब फॉल्कनर ने 115 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की सटीक रणनीति के आगे इंग्लैंड की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

 

 

 

 

 


Share

Related posts

मुंबई BJP में बड़ी बगावत, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी निर्दलीय करेंगे नामांकन

Prem Chand

नेपाल के प्लेन क्रैश में पायलट समेत 22 की मौत 

Prem Chand

‘उद्धव ठाकरे को झटका: असली शिवसेना शिंदे की हुई

samacharprahari

हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान-बांग्लादेश-नेपाल से भी  पिछड़ा भारत

samacharprahari

सबरीमाला सोना चोरी मामला: SIT की कार्रवाई तेज, मुख्य आरोपी के आवास और बेल्लारी की ज्वैलरी शॉप पर छापेमारी

samacharprahari

सलमान ख़ान के घर के बाहर फायरिंग का मामला: पुलिस कस्टडी में एक अभियुक्त की मौत

Prem Chand