ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

Deven Bharti: 1994 बैच के IPS अधिकारी देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर,

Share

✍🏻 प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। देवेन भारती कई बड़े मामलों की जांच कर चुके हैं। इनमें 26/11 मुंबई आतंकी हमला भी शामिल है। वे विवेक फणसालकर की जगह लेंगे, जो 35 साल की शानदार नौकरी के बाद रिटायर हो रहे हैं। गृह विभाग ने भारती की नियुक्ति की पुष्टि कर दी है। हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि इस पद को अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक का कर दिया गया है।

1994 बैच के IPS अधिकारी हैं देवेन भारती

मुंबई पुलिस कमिश्नर का पद आमतौर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक का होता है, लेकिन कुछ समय पहले इसे महानिदेशक (DG) लेवल तक बढ़ा दिया गया था। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी भारती अभी मुंबई के स्पेशल कमिश्नर हैं। 2014 से 2019 के बीच जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे, तब भारती मुंबई के सबसे ताकतवर आईपीएस अधिकारियों में से एक माने जाते थे। उस समय वे जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) थे।

रश्मि शुक्ला का मामला अटका

सूत्रों ने बताया कि आइपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को वापस मुंबई पुलिस कमिश्नर बनाने या उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक का महानिदेशक बनाने का प्रस्ताव था। यह पद राजनेश सेठ के दिसंबर में डीजीपी बनने के बाद से खाली था। भारती को भी स्पेशल कमिश्नर के पद के लिए माना जा रहा था। हालांकि, शुक्ला की वापसी की योजना तब रुक गई, जब पुणे की एक अदालत ने उनके खिलाफ फोन टैपिंग मामले को बंद करने की पुलिस की अर्जी को खारिज कर दिया।

 


Share

Related posts

ईरान के पुलिस मुख्‍यालय पर हमला, 12 लोगों की मौत

samacharprahari

हीरो मोटोक्रोप के हेड पवन मुंजाल के घर इनकम टैक्स विभाग का छापा

Prem Chand

पांचवे चरण के चुनाव में घमासान, यूपी में कई दिग्गजों को बचानी होगी साख

samacharprahari

वेगास की अदालत में प्रतिवादी ने किया जज पर हमला

samacharprahari

महाराष्ट्र में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला

samacharprahari

ज्वाइंट सर्विस एक्सरसाइज़: देश की सुरक्षा में फोर्सेज़ की ताक़त झलकी

samacharprahari