ताज़ा खबर
Top 10ताज़ा खबरराज्य

वायनाड भूस्खलन में मरनेवालों की संख्या 300 के पार, सैकड़ों अब भी लापता

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, वायनाड। केरल के वायनाड में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात हुए भूस्खलन से इलाके में भारी नुकसान हुआ है। इस भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 300 पार कर गई है। हादसे के बाद जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में ड्रोन की मदद से लोगों को खोजने की कोशिश की जा रही है।
इस बीच, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जो तस्वीरें सैटेलाइट से जारी की हैं, उससे भी इस भयानक त्रासदी का पता चल रहा है। राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी) ने वायनाड जिले के चूरलमाला में हुए बड़े भूस्खलन से पहले और बाद में अपने उपग्रहों द्वारा ली गई उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें गुरुवार को जारी कीं। 30 जुलाई के भूस्खलन में करीब 86,000 वर्गमीटर जमीन अपनी जगह से खिसकी है। मिट्टी के इस बहाव की लंबाई करीब 8 किलोमीटर बताई जा रही है। यह भूस्खलन, एक पुराने भूस्खलन की ही जगह पर हुआ है।

वायनाड में 92 राहत शिविरों की स्थापना की गई है, जिसमें 9428 लोगों को रखा गया है. चूरामाला में नौ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं जिसमें 1571 लोगों को रखा गया है।

 


Share

Related posts

महिलाओं की कम हिस्सेदारी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिलों में 30 फीसदी सीटें अनिवार्य

samacharprahari

पीएम केयर्स फंड मामले में 4 सप्ताह में जवाब दे केंद्र

samacharprahari

30 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रेप पीड़ित ने दम तोड़ा

Amit Kumar

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट 2.0 पर मचा सियासी घमासान

Prem Chand

डॉलर के सामने रुपये ने घुटने टेके

Amit Kumar

फिरौती नहीं मिलने पर नेवी अधिकारी को जिंदा जलाया

Prem Chand