ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

7 मई को देशभर में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल

Share

प्रहरी संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 7 मई को देश के 244 वर्गीकृत नागरिक सुरक्षा जिलों में व्यापक सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में डायरेक्टोरेट जनरल फायर सर्विस, सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स ने जानकारी दी है कि यह अभ्यास गांव स्तर तक किया जाएगा, जिससे नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों का आकलन किया जा सके और उसमें सुधार लाया जा सके।

इस अभ्यास का उद्देश्य देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नागरिक सुरक्षा प्रणाली की प्रभावशीलता को परखना और संवेदनशील क्षेत्रों में इसकी मजबूती सुनिश्चित करना है। इसके लिए नागरिक सुरक्षा नियम, 1968 की धारा 19 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इस मॉक ड्रिल में जिला नियंत्रकों, जिला प्रशासन, नागरिक सुरक्षा वार्डनों और स्वयंसेवकों, होम गार्ड्स (सक्रिय व आरक्षित), एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को इस संबंध में सूचित कर आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।


Share

Related posts

परमाणु हमले की 75वीं बरसी: नागासाकी में गिराया था फैटमैन

samacharprahari

NCP नेता फहमीदा हसन बोलीं- ‘PM आवास पर करूंगी हनुमान चालीसा का पाठ’

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट से बोली सरकार- सांसदों, विधायकों पर दर्ज आपराधिक मामले तेजी से निपटाए जाएं

samacharprahari

अपहरण और बलात्कार मामले में पांच गिरफ्तार

samacharprahari

कारोबारी से जबरन वसूली के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

samacharprahari

जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट तमतमाया, कहा- मनमानी कर रही है सरकार

samacharprahari