ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमटेकताज़ा खबरराज्य

लाल किले के पास धमाका:  अब तक 8 लोगों की मौत, देश में हाई अलर्ट घोषित

Share

✍🏻 प्रहरी डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली | सोमवार शाम राजधानी दिल्ली उस वक्त दहल उठी, जब लाल किले के पास स्थित मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में जोरदार धमाका हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास खड़ी गाड़ियों में आग लग गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटीं।

धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास गौरी शंकर मंदिर के समीप हुआ। शुरुआती जांच में विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीमें नमूने एकत्र कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए और एनएसजी की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।

धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। संवेदनशील स्थानों, मेट्रो स्टेशनों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, कश्मीरी गेट बस अड्डा और आसपास के इलाकों में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

इस घटना के बाद मुंबई और उत्तर प्रदेश में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सोशल मीडिया पर अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

घटना के कारणों की जांच जारी है और खुफिया एजेंसियां हर संभावना की पड़ताल में जुटी हैं। राजधानी में माहौल फिलहाल तनावपूर्ण है।


Share

Related posts

तुर्किये में संसद के पास आत्मघाती हमला

Prem Chand

रेप के आरोप में बीजेपी विधायक पर केस

Prem Chand

बायोकॉन रिश्वत मामले में संयुक्त औषधि नियंत्रक गिरफ्तार

samacharprahari

318 साल के औरंगज़ेब का भूत आज भी जिंदा है

Prem Chand

नक्सलियों के 40 संगठनों के नामों का खुलासा किया जाए: योगेंद्र यादव

Prem Chand

इंडियन म्यूजियम के अंदर एके-47 से फायरिंग

Prem Chand