ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

‘अभी हमारे मुख्यमंत्री शिंदे हैं, लेकिन चुनाव बाद…’

Share

अमित शाह ने महाराष्ट्र के सीएम चेहरे को लेकर कही बड़ी बात

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शाह ने कहा कि अभी तो हमारे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ही हैं, लेकिन चुनाव के बाद हम सभी बैठकर इस पर विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान उन्होंने शरद पवार पर भी निशाना साधा।

महाराष्ट्र के लिए बीजेपी के इस संकल्प पत्र को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र का रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है, उसको पूरा भी करती है। बीजेपी का संकल्प पत्र आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

क्या कहता है बीजेपी का संकल्प पत्र

बीजेपी ने किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। किसानों के लिए भावांतर योजना लागू करने की भी घोषणा की गई है। महाराष्ट्र में 25 लाख नई नौकरियों का भी वादा किया गया है। राज्य में स्किल सेंटर्स खोलने का और वृद्धा पेंशन की रकम बढ़ाकर 2100 रुपये प्रतिमाह करने का वादा भी किया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा, ‘मैं उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं क्या वह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से वीर सावरकर के लिए दो अच्छे शब्द बोलने को कह सकते हैं।’

इस दौरान शाह ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार हम मुख्यमंत्री चुनने के लिए शरद पवार को मौका नहीं देंगे। पवार को झूठी कहानियां बनाने की आदत है, लेकिन इस बार उनकी कहानियां काम नहीं करेंगी।

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली। शिवसेना से उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन दो साल के बाद बीजेपी ने इस गठबंधन को तोड़ दिया। शिवसेना और एनसीपी में विभाजन कराने के बाद राज्य की सत्ता में फिर से काबिज हो गई।

 

2019 और 2014 के विधानसभा चुनाव में ऐसा रहा था वोटिंग पर्सेंट और सीटों का गणित

 


Share

Related posts

फ्रांस में जासूसी मामले में आइकिया पर लगा 12 लाख डॉलर का जुर्माना

samacharprahari

ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर भीषण हमला; अमेरिका ने बढ़ाई सैन्य तैनाती, छिड़ सकता है महायुद्ध

samacharprahari

अमित ठाकरे पर दोहरी जिम्मेदारी से राज ठाकरे खुश 

Prem Chand

डीजीपी रश्मि शुक्ला का तबादला, कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला

Prem Chand

सैनिकों की सैलरी से भी गए पीएम केअर्स में पैसे, सुरक्षा बलों ने दिए 203 करोड़

samacharprahari

आईपीएल 2020: करते रहो चाइनीज कंपनियों का बहिष्कार, स्पॉन्सर बनी रहेगी वीवो

samacharprahari