ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनक्राइमटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

ऑपरेशन चक्र के तहत सीबीआई की गिरफ्त में आए 26 साइबर क्रिमिनल्स

Share

मुंबई। साइबर अपराध में लिप्त अपराधियों व गिरोहों को खत्म करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘ऑपरेशन चक्र’ के तहत अब तक 26 कथित साइबर क्रिमिनल्स को  गिरफ्तार किया है। यह अभियान राज्य पुलिस, इंटरपोल और अन्य देशों की एजेंसियों के साथ समन्वय में शुरू किया गया है।

सीबीआई ने कहा कि कर्नाटक पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दिल्ली पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने दो और अंडमान व निकोबार पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने राज्य पुलिस के साथ समन्वय में इंटरपोल, एफबीआई, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस और ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना पर देश भर में 115 स्थानों पर अभियान के तहत तलाशी ली।

सीबीआई ने इंटरनेट का उपयोग कर वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल साइबर अपराधियों के खिलाफ 11 मामले दर्ज किए।  एजेंसी ने 87 स्थानों पर छापेमारी की, जबकि राज्य पुलिस ने 28 स्थानों पर छापेमारी की।


Share

Related posts

रिलायंस जियो में चीनी उपकरणों का उपयोग नहीं: पोम्पियो

samacharprahari

लालू यादव को हाईकोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज

samacharprahari

उत्तर प्रदेश से रोजाना छह लड़कियां होती हैं लापता

samacharprahari

एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या की दो घड़ियां जब्त

samacharprahari

सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़, सेना के 23 जवान लापता

samacharprahari

गगनयान के लिए पहली मानव रेटेड परीक्षण उड़ान इस साल संभव नहीं

samacharprahari