ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

महिला कार्यकर्ता से रेप, मुंबई में MNS नेता गिरफ्तार

Share

मुंबई मनपा चुनाव में टिकट दिलाने का किया था वादा

मुंबई। मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के एक पार्टी नेता को महिला कार्यकर्ता के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मनसे के 43 वर्षीय नेता पर आरोप है कि उसने पार्टी की एक महिला के साथ रेप किया। महिला बीएमसी चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी से टिकट चाहती थी। आरोप है कि नेता ने उसे टिकट दिलाने का लालच देकर जुलाई में बुलाया था, जहां उसका रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर सोमवार को गिरगांव पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

2020 में महिला की हुई थी मुलाकात
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी और शिकायतकर्ता 2020 से एक दूसरे को जानते हैं। महिला ने घटना के बाद उस नेता की शिकायत पार्टी नेतृत्व से की थी। इसके बाद उसे पार्टी के प्रमुख पद से हटा दिया गया।

 


Share

Related posts

फेस मास्क में नकल का हाईटेक तरीका

samacharprahari

दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग ‘अटल टनल’ देश को समर्पित

samacharprahari

वायनाड भूस्खलन में मरनेवालों की संख्या 300 के पार, सैकड़ों अब भी लापता

samacharprahari

शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 6.18 लाख करोड़

Amit Kumar

बीकेसी कोविड सेंटर घोटाले की जांच लोकायुक्त से कराएं : भाजपा

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने स्पेसिफिक परफॉर्मेंस डिक्री की असाइनमेंट पर लगाई मुहर

Prem Chand