ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनक्राइमटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक करोड़ रुपये की ठगी

Share

सीईओ अदार पूनावाला के नाम से भेजा गया था मैसेज

मुंबई। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के साथ एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कंपनी की ओर से पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुणे के बंदगार्डन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, यह धोखाधड़ी बुधवार और गुरुवार की दोपहर हुई है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मैसेज में खुद को अदार पूनावाला बताया

प्राथमिकी के अनुसार, एसआईआई के निदेशक सतीश देशपांडे को एक व्हाट्सऐप मैसेज प्राप्त हुआ था। इस मैसेज को भेजने वाले का नाम अदार पूनावाला था। फर्म के वित्त विभाग के प्रबंधक ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि यह संदेश भेजने वाले ने देशपांडे से कुछ बैंक खातों में तुरंत पैसे ट्रांसफर करने को कहा था।
यह मैसेजे सीईओ का था, इसलिए कंपनी के अधिकारियों ने तत्काल 1,01,01,554 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। लेकिन बाद में पता चला कि पूनावाला ने कभी भी ऐसा कोई व्हाट्सऐप मैसेज किसी भी अधिकारी के पास नहीं भेजा था।


Share

Related posts

न्यायालय ने यूनिटेक के पूर्व प्रवर्तकों को मुंबई के जेल में भेजने का आदेश दिया

samacharprahari

किसानों की आत्महत्या पर छिपाया जा रहा है डेटा: कांग्रेस

samacharprahari

संपादकीय: शोर, सियासत और संस्थाएं- क्या नारों के भंवर में फिर गुम हो जाएगा एक और आंदोलन?

Prem Chand

अमेरिका ने चीनी टेलीकॉम कंपनी पर बैन लगाया

samacharprahari

ईरान पर से पाबंदी हटने और अमेरिकी रणनीतिक बदलावों के बीच नया वैश्विक त्रिकोण

samacharprahari

यूपी में चुनावी सरगर्मी तर्ज, सपा नेताओं पर आईटी की रेड

Amit Kumar