ताज़ा खबर
Otherक्राइमभारतराज्य

महिला सिपाही को लेकर बवाल, चली गोली

Share

पुलिस स्टेशन में भिड़े दो सिपाही, रात के सन्नाटे में चली गोली

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक पुलिस थाने में तैनात महिला सिपाही को लेकर जमकर बवाल हुआ। दो सिपाहियों ने जमकर एक-दूसरे पर प्रहार किए, मन नहीं माना, तो सरकारी असलहे से एक-दूजे पर गोली भी चला दी।

रात के सन्नाटे में गोली चलने की आवाज को सुनकर थाना परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाके में दहशत पसर गई। हालांकि थाना स्तर पर इस मामले को दबाने की भरसक कोशिश की गई। फिलहाल एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि दूसरे सिपाही और एक क्राइम इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर होने का फरमान सुनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, बरेली जनपद के थाना बहेड़ी में तैनात एक महिला सिपाही को लेकर सोमवार को आधी रात के बाद दो सिपाही आपस में भिड़ गए। आरंभिक तू तड़ाक से मामला गाली गलौज तक जा पहुंचा। हालात इस कदर बिगड़ गए कि एक सिपाही में आवेश में आकर दूसरे सिपाही पर फायर झोंक दिया।


Share

Related posts

गहलोत बोले- मोदी की हवा में लोग बह गए, लेकिन अब हमें मौका दो

Vinay

संविधान के 76 साल: गवई ने एकता का आधार बताया, फडणवीस ने चुनाव को सत्ता परिवर्तन का एकमात्र संवैधानिक माध्यम कहा

samacharprahari

‘उद्धव ठाकरे को झटका: असली शिवसेना शिंदे की हुई

samacharprahari

samacharprahari

साइबर सुरक्षा कारोबार के लिए टेक महिंद्रा, हिंदुजा समूह के बीच वैश्विक करार

samacharprahari

आनंद तेलतुम्बड़े भाकपा (माओवादी) के सक्रिय सदस्य हैं : एनआईए

samacharprahari