Samachar Prahari
OtherTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारत

इंटरनेट कॉल, व्हॉट्सएप जैसे ऐप को नियमित करने पर फैसला जल्द

Share

दूरसंचार विभाग ने ट्राई से विचार मांगे
नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) से इंटरनेट के जरिये कॉल और व्हॉट्सएप, सिग्नल और गूगल मीट जैसे संदेश भेजने की सुविधा देने वाले ऐप के नियमन को लेकर रूपरेखा तैयार करने के लिए विचार मांगे हैं।
वर्ष 2008 में जारी इंटरनेट के जरिए टेलीफोन करने की सुविधा पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण एक सिफारिश को समीक्षा के लिए वापस भेज दिया है। नियामक से नई प्रौद्योगिकी और नई तकनीकी परिवेश में आए बदलाव के परिप्रेक्ष्य में एक व्यापक सुझाव देने को भी कहा है।
बता दें कि दूरसंचार विभाग को ‘इंटरनेट टेलीफोनी’ के बारे में ट्राई की सिफारिश मंजूर नहीं है। इन कंपनियों पर ‘इंटरकनेक्शन’ शुल्क लगाने की सिफारिश की गई थी।    इंटरनेट के जरिये फोन और ‘ओवर-द-टॉप’ कंपनियों को लेकर एक व्यापक सुझाव देने को कहा गया है। इंटरनेट कॉल की सुविधा देने वाले और मैसेजिंग ऐप को भी लाइसेंस शुल्क का भुगतान करना चाहिए, जो दूरसंचार कंपनियों और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं पर लागू हैं।

Share

Related posts

अस्पताल से ‘गायब’ कोरोना मरीज का अगले दिन झाड़ियों में मिला शव

Prem Chand

हर 30 घंटे में बना एक अरबपतिः ऑक्सफैम

samacharprahari

काली कमाई का धन कुबेर निकला ड्रग इंस्पेक्टर

Vinay

Leave a Comment