ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

भारत जोड़ो’ यात्रा से लंबी लड़ाई की तैयारी

Share

सिविल सोसायटी से कर रहे हैं राहुल मुलाकात

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के संदर्भ में सोमवार को सिविल सोसायटी के कई प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। राहुल ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए ‘तपस्या’ की तरह है । भारत को एकजुट करने की लंबी लड़ाई के लिए वह तैयार हैं।’

राहुल गांधी के साथ यहां हुई बैठक में ‘स्वराज इंडिया’ के योगेंद्र यादव, योजना आयोग की पूर्व सदस्य सैयदा हमीद, ‘एकता परिषद’ के पी.वी. राजगोपाल, सफाई कर्मचारी आंदोलन के बेजवाड़ा विल्सन और कई अन्य सामाजिक एवं गैर सरकारी संगठनों के करीब 150 प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस बैठक के बाद योगेंद्र यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिन भर की बातचीत के बाद यह राय बनी कि हम सर्वसम्मति से इस यात्रा का स्वागत करते हैं और अपने-अपने तरीके से इस यात्रा से जुड़ेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में हम अपील जारी करेंगे कि दूसरे जन संगठन भी इस यात्रा से जुड़ें।’’

कांग्रेस की यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरंभ होगी, जो 3500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कश्मीर में समाप्त होगी। कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और समान विचारधारा के लोग शामिल हो सकते हैं।


Share

Related posts

टेनिस में मिला भारत को गोल्ड मेडल

samacharprahari

अंधविश्वास के चलते महाकुंभ में 70 ट्रक जूते-चप्‍पल, कपड़े छोड़ गए लोग

samacharprahari

डोडा एनकाउंटर में आर्मी कैप्टन शहीद, सेना ने चार आतंकियों को किया ढेर

samacharprahari

मोस्ट करप्ट देशों में भारत का प्रदर्शन खराब!

samacharprahari

दूरसंचार ग्राहकों पर पड़ेगी AGR की मार! कंपनियां बढ़ा सकती हैं मोबाइल टैरिफ 

samacharprahari

नेताओं के फोन कॉल्स हमेशा सुन रहे हैं ‘नए’ भारत के ‘बिग ब्रदर’ : अल्वा

samacharprahari