ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्यलाइफस्टाइल

‘राज्य सरकार का कामकाज प्रभावित नहीं, हम दोनों फैसले ले रहे हैं’

Share

महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद के विस्तार में देरी को लेकर पूछे गए सवाल का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि मंत्रिपरिषद के विस्तार में देरी के कारण राज्य सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि निर्णय प्रक्रिया प्रभावित नहीं हो रही है।

सारे निर्णय हम दोनों ले रहे हैं ना
शिंदे ने कहा, ‘सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है। निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई है। मैं और उपमुख्यमंत्री निर्णय ले रहे हैं। सरकार के कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।’
बता दें कि मुख्यमंत्री शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय समिति और रविवार को नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं।

बता दें कि राज्य में 30 जून को हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दिल्ली दरबार में कई बार हाजिरी लगा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद के विस्तार में देरी हो रही है।

 


Share

Related posts

ज्ञानवापी केस में वाराणसी कोर्ट में सुनवाई पूरी

Prem Chand

गंगा की तेज धार में बहे मुंबई के तीन सैलानी

samacharprahari

पाटीदारों-यहूदियों का डीएनए एक : गगजी सुतरिया

Prem Chand

सौतेले पिता ने तीन साल की मासूम को दीवार से पटककर मार डाला

Prem Chand

एलओसी के पास दिखे कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट

samacharprahari

बेरोजगारी से 9140 और दिवालिया होने पर 16091 लोगों ने की आत्महत्या

Amit Kumar