ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

संजय राउत के घर पर ईडी की दस्तक, हिरासत में लिया

Share

भूमि घोटाला मामले में पूछताछ, अप्रैल में पत्नी की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त 
मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव गुट वाली शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के आवास पर रविवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची। पात्रा चॉल भूमि घोटाले के सिलसिले में ईडी के अधिकारी राउत से पूछताछ करने उनके घर पहुंचे। पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
केंद्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई के बाद राउत ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘महाराष्ट्र और शिवसेना लड़ते रहेंगे। झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत…मैं मर भी जाऊंगा, लेकिन शिवसेना नहीं छोड़ूंगा…मैं आत्मसमर्पण नहीं करूंगा…मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है।’

दरअसल, मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के भेजे गए समन के बावजूद संजय राउत जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।
अप्रैल में ईडी ने इस केस के सिलसिले में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत और उनके 2 सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली थी। शिवसेना नेता को इससे पहले 20 जुलाई को भी केंद्रीय जांच एजेंसी ने तलब किया था। इस मामले में गत 1 जुलाई को पूछताछ की गई थी।


Share

Related posts

सीडीएस से सैनिकों के खाने, कपड़ों को लेकर राहुल गांधी ने दागे सवाल

samacharprahari

पीएमसी बैंक के डायरेक्टर बॉर्डर से गिरफ्तार

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट का अहम फ़ैसला, हर निजी संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकती सरकार

samacharprahari

गुजरात तट पर पाकिस्तानी नाव से 280 करोड़ रूपये की हेरोइन जब्त, नौ गिरफ्तार

Prem Chand

RBI गवर्नर ने कहा- EMI में छूट और ब्याज दारों में कटौती जरूरी

samacharprahari

NCB ने कहा- वानखेडे पर अनियमितता के गंभीर आरोप

Prem Chand