ताज़ा खबर
OtherTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

ओएनजीसी हेलीकॉप्टर हादसे में चार लोगों की मौत

Share

हेलीकॉप्टर में सवार पांच लोगों को बचाया गया, चार की मौत
मुंबई। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के एक हेलीकॉप्टर को आपातकालीन स्थिति में अरब सागर में स्थित कंपनी के एक रिग के पास उतारा गया।

हेलीकॉप्टर में दो पायलट सहित नौ लोग सवार थे। पवन हंस हेलीकॉप्टर हादसे में ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई।
मंगलवार को ओएनजीसी के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही इंडियन कोस्ट गार्ड, भारतीय नौसेना और एमआरसीसी दल ने बचाव कार्य शुरू किया।

हेलीकॉप्टर में सवार चार लोग बेहोश हो गए थे। उन्हें नौसेना के एक हेलीकॉप्टर के जरिये मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हेलीकॉप्टर में ओएनजीसी के छह कर्मचारी और कंपनी का एक ठेकेदार सवार था।
अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर को आपातकालीन स्थिति में उतरने के लिए फ्लोटर्स का उपयोग करना पड़ा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हेलीकॉप्टर की किन परिस्थितियों में आपातकालीन लैंडिंग हुई।


Share

Related posts

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला 3000 करोड़ दान, 1500 करोड़ खर्च

samacharprahari

नकली आईटीसी के नेटवर्क का पर्दाफाश, सीजीएसटी ने कार्रवाई की

Prem Chand

वर्ष 2022 में बैंकों से 41,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Prem Chand

नीतियां सही नहीं, पिछले 5 वर्ष से लगातार घट रही जीडीपी

samacharprahari

महायुति में ‘महा-विस्फोट’: नामांकन से 150 मिनट पहले पिंपरी में दोस्ती का अंत!

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ेगी देशमुख की मुश्किलें

samacharprahari