Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्यलाइफस्टाइल

काली कमाई का धन कुबेर निकला ड्रग इंस्पेक्टर

Share

चार करोड़ नकद, 750 ग्राम सोना, 3 किलो चांदी समेत कई लक्जरी गाड़ियां बरामद

पटना। बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सर्विलांस डिपार्टमेंट की एक टीम ने जब ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के घर पर
छापा मारा, तो अधिकारी हतप्रभ रह गए। छापे के दौरान जो सामान बरामद हुआ, उसे देखकर सब हैरान रह गए।

छापेमारी के दौरान बेशुमार दौलत बरामद हुई है। अधिकारियों को नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी। चार करोड़ नकद,
750 ग्राम सोना, 3 किलो चांदी समेत कई लक्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं।

कैश, गहने और गाड़ियां बरामद
दरअसल, आय से अधिक संपत्ति मामले में सर्विलांस डिपार्टमेंट ने पटना में पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी। ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र के सुल्तानगंज स्थित खान मिर्जा आवास और मलेरिया ऑफिस परिसर की भी सघन तलाशी ली गई।

इस दौरान करीब 38.27 लाख के गहने बरामद किए गए हैं। इसमें 750 ग्राम सोना, तीन किलो चांदी, जमीन खरीदने के कई कागजात, बैंकों के पासबुक और चार लक्जरी गाड़ियां भी मिली हैं।

सर्विलांस डिपार्टमेंट के डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति मामले में ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। जितेंद्र पर लगे आरोपों की राज्य सरकार ने जांच कराई। जांच सही पाए जाने के बाद डिपार्टमेंट ने यह कार्रवाई की है।


Share

Related posts

मध्य रेल के टिकट जांच कर्मचारियों की सतर्कता से लापता नाबालिग बालिका परिवार से मिली

samacharprahari

मेक इन इंडिया पर भारी चीनी आयात: $126 अरब पार पहुंचा आंकड़ा; रिकॉर्ड कस्टम्स ड्यूटी के बावजूद PLI योजना के दावों की खुली पोल

samacharprahari

अगले महीने तक अंधेरी स्टेशन पर तेजस एक्सप्रेस का अस्थायी हॉल्ट

samacharprahari

Leave a Comment