ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

हापुड़ की केम‍िकल फैक्‍टरी में बॉयलर फटा

Share

9 मजदूरों की मौत, 20 लोग घायल
हापुड। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में स्खिक धौलाना यूपीएसआईडीसी क्षेत्र की एक केमिकल फैक्टरी में शनिवार को एक बॉयलर फट पड़ा, जिसमें 9 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि राहत कार्य में तेजी लाई गई है। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना मिलते ही भेज दिया गया था। यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में स्थित कृष्णा ऑर्गेनिक कंपनी में बॉयलर फटने की घटना घटी है। कारखाने में मजदूरों के अंदर फंसे होने की बात कही जा रही है। चश्‍मदीदों का कहना है कि धमाका इतना जबर्दस्‍त था कि उसकी आवाज दूर तक सुनी गई।


Share

Related posts

महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में तीसरी बार पहुंची टीम इंडिया

samacharprahari

वक्फ संशोधन एक्ट मामले पर सुनवाई टली, SG मेहता बोले- बनी रहेगी यथास्थिति

samacharprahari

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में बिजली गिरी

Girish Chandra

लॉकडाउनः भारत में जून से 18000 टन कोरोना कचरा पैदा हुआ

Girish Chandra

सौतेले पिता ने तीन साल की मासूम को दीवार से पटककर मार डाला

Prem Chand

कानपुर के दो सिपाही छेड़छाड़ में सस्पेंड

samacharprahari