ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

चार दशकों में पीएफ में सबसे कम ब्याज दर

Share

मुंबई। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफ) के करीब पांच करोड़ अंशधारकों को 8.1 फीसदी ब्याज दर देने को मंजूरी दे दी है। यह पिछले चार दशकों में सबसे कम ब्याज दर है। श्रम मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया।
बता दें कि साल 1977-78 में ईपीएफ पर लोगों को 8 फीसदी ब्याज मिलता था। इस साल मार्च में ही ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी करने का फैसला लिया था। जल्द ही ईपीएफओ लाभार्थियों के खातों में ब्याज की राशि जमा करना शुरू कर देगा। ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2020-21 और वित्त वर्ष 2019-20 में 8.5 फीसदी ब्याज तय किया था।


Share

Related posts

दबंग ने मामूली विवाद में पल्लेदार को मारी गोली

Prem Chand

IPL की छप्परफाड़ कमाई: 2008 में जो ‘जुआ’ था, 2024 में वो ‘सोने की खदान’ बन गया!

samacharprahari

Deven Bharti: 1994 बैच के IPS अधिकारी देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर,

samacharprahari

गोवा में बंद हुई सेक्स शॉप, बिना ट्रेड लाइसेंस के चल रही थी

Prem Chand

फ्रांस में जासूसी मामले में आइकिया पर लगा 12 लाख डॉलर का जुर्माना

samacharprahari

आत्मनिर्भर भारत मुहिम से होगा लाभः गोदरेज

samacharprahari