ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

90 फीट ऊंचाई से श्योक नदी में गिरी सेना की बस

Share

सात जवानों की मौत, 19 गंभीर रूप से घायल
श्रीनगर/लेह। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में सेना के सात जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में 19 जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि 26 सैनिकों की टीम परतापुर ट्रांजिट कैम्प से हनीफ सब-सेक्टर की ओर जा रही थी।
लेह पुलिस ने बताया कि ड्राइवर अहमद शाह का बस से नियंत्रण हट जाने की वजह से लारगिब-पछतांग के पास बस (क्रमांक जेके-10 6245) सड़क से लगभग 80-90 फुट नीचे श्योक नदी में गिर गई।

घटना की सूचना मिलने पर लेह पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर चांदीमंदिर कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में नुब्रा पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Share

Related posts

इस साल 9,000 ट्रेन सेवाएं रद्द

Prem Chand

ट्रंप-शी वार्ता में ताइवान पर दबाव, 1982 समझौते का हवाला देकर हथियार बिक्री रोकने की मांग करेगा चीन

samacharprahari

आईएएस के बेटे ने की युवती को कुचलने की कोशिश, अब जांच करेगी SIT

samacharprahari

फोन टैपिंग मामले में रश्मि शुक्ला से पुलिस स्टेशन में हुई दो घंटे पूछताछ

Prem Chand

वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 48271 भारतीय विदेश से मुंबई पहुंचे

samacharprahari

विश्व बैंक ने जताई ग्लोबल मंदी की आशंका

Vinay