Samachar Prahari
Other

ट्रेन में अब मिलेगा बेबी बर्थ, लखनऊ मेल से की गई शुरुआत

Share

नई दिल्ली, 10 मई 2022 । भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है. इसी कड़ी में रेलवे ने महिलाओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की है. यह स्पेशल सर्विस उन महिला यात्रियों के लिए शुरू की गई है जो छोटे बच्चों के साथ सफर करती हैं. पहली बार इस तरह की सुविधा रेलवे ने जोड़ी है.

छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं को बर्थ पर बच्चे के साथ सोने में दिक्कत होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने लोअर बर्थ में बेबी बर्थ लगाया है. फिलहाल यह सुविधा सिर्फ एक ट्रेन में शुरू की गई है. पायलट प्रोजेक्ट के तौर शुरू हुई सुविधा पर यात्रियों की प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे और ट्रेनों में बढ़ाया जा सकता है. फिलहाल यह सुविधा सिर्फ लखनऊ मेल में दी गई है. लखनऊ मेल लखनऊ से चलकर नई दिल्ली और नई दिल्ली से वापस लखनऊ आती है.


Share

Related posts

पिंक नोट के सर्कुलेशन में आई कमी, नए नोट छापने का आदेश नहीं मिला

samacharprahari

सरकार लेगी 7.24 लाख करोड़ रुपये कर्ज

Prem Chand

नाचने के दौरान गुस्साए युवक ने चलाई गोली

Prem Chand

Leave a Comment