ताज़ा खबर
Other

मुंबईकरों को बड़ी राहत AC लोकल ट्रेन के किराए में 50% की कमी

Share

मुंबई, 29 अप्रैल 2022 । महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई एसी लोकल ट्रेन की टिकट दरों में कटौती करने के लिए केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे का आभार जताया है।

केंद्र के इस फैसले पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘मुंबईकरों की ओर से यह लगातार मांग की जा रही थी कि AC लोकल तो शुरू की गई है, लेकिन टिकटें काफी महंगी हैं। इस वजह से इसमें लोग सफर नहीं करते हैं। आज टिकटों की दर 50 फीसदी तक कम करने का एक बढ़िया फैसला किया गया है।

केंद्रीय रेलवे राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने बताया कि टिकट की दरों में कटौती को भारतीय रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। पांच किलोमीटर तक के सफर का किराया जो पहले 65 रुपए लगता था वो अब सिर्फ 30 रुपए लगेगा। टिकट की दर पहले की तरह ही किलोमीटर के हिसाब से तय होगी।


Share

Related posts

नांदेड़ में बिल्डर संजय बियानी की दिनदहाड़े हत्या

Prem Chand

ईडी पर आरोपों से जुड़ा केस ट्रांसफर

Prem Chand

भारत जोड़ो’ यात्रा से लंबी लड़ाई की तैयारी

samacharprahari

आतंकी ने कबूला; पाक कर्नल ने भारतीय पोस्ट पर हमले के लिए दिए थे 30 हजार

Vinay

मिडल ईस्ट संकट: दो दिनों में स्वाहा हुए 16.32 लाख करोड़, भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार

samacharprahari

अनिल अंबानी समूह की कंपनियों के खिलाफ ईडी की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी

Prem Chand